राजनीतिराज्य

उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा का विधायक सुभाष मील के नेतृत्व मे हुआ भव्य स्वागत

उप मुख्यमंत्री ने लोक देवता भैरुजी व श्याम मंदिर में की पूजा अर्चना

रींगस। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा आज रींगस कस्बे के एक दिवसीय दौरे पर रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खंडेला विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री का भेरुजी मंदिर के पास भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम लोक देवता भैरु बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना करके प्रदेश में खुशहाली की कामना की। भेरूजी मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा अर्चना करवा करवाई। मंदिर कमेटी की ओर से उपमुख्यमंत्री व खंडेला विधायक सुभाष मील का साफा पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर रींगस नगर पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, पार्षद ओमप्रकाश बूडी, गोगराज भामू, महेंद्र बावलिया, बीरबल निठारवाल, आयुष कानूनगो, महेन्द्र बधाला, एड. दीपक बाजिया, सुरेश खरेशिया, बाबूलाल बेनीवाल, राजेंद्र भातरा, विष्णु चुलेट, मालीराम खरेशिया, द्वारका प्रसाद बाधालका, विजेंद्र मील, मुकेश लोच्छिब सरगोठ, अशोक कानूनगो, गिरधारी बलोद, कोटड़ी धायल पूर्व सरपंच पोखरमल धायल, भेरूजी मंदिर कमेटी के फूलचंद गुर्जर, हरिराम गुर्जर, मामराज गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट :- के सी राजा, रींगस 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}