देशमनोरंजन

कारगिल विजय दिवस मनाया

श्रीमाधोपुर। कस्बे के एसबीएन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर कालेज के एनसीसी कैडेट्स के तत्वावधान में आजाद ग्रुप एवं भगत सिंह ग्रुप ने कारगिल शहादत विजय दिवस चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनमें भगत सिंह ग्रुप विजय रहा। एनसीसी कैडेट्स लक्ष्मीबाई ग्रुप व सरोजिनी नायडू ग्रुप ने शहादत को सलाम शीर्षक पर रंगोली सजाई। रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई ग्रुप विजेता रहा। एनसीसी एएनओ डॉ. मुकेश कुमार बल्डवाल ने देश व देशवासियों के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले साहसी भारतीय सैनिकों को सलाम कहकर सभी कैडेट्स व विद्यार्थियों को शहीद सैनिकों की देशभक्ति के संबंध में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसके जाट, एनसीसी GCI अनीता दूसाद, खेल कोच बनवारी लाल जितरवाल, प्रवीण शर्मा सहायक आचार्य, मोनिका शर्मा, श्रवण महला, अनिश बंसल, कमलेश सैनी, रसना सैनी सहित महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट :- रविकांत अग्रवाल, श्रीमाधोपुर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}