लक्ष्मणगढ़। एक पौधा एक जीवन 2024 थीम के तहत बुधवार को विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ इकाई लक्ष्मणगढ़ द्वारा हरियालो म्हारो लक्ष्मणगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। स्थानीय पिंजरापोल गौशाला में प्रकोष्ठ की महिलाओं द्वारा फलदार वृक्ष लगाकर अभियान की शुरुआत की गई।जानकारी देते हुए हुए विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ अर्चना पुरोहित ने बताया कि इकाई द्वारा इस वर्ष 500 पौधे लगाए जाएंगे। संकल्प की उसी कड़ी में आज महिला प्रकोष्ठ की प्रशासन मंत्री कुसुमलता पुजारी के संयोजन में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें ललिता उपाध्याय, रेखा पुजारी, फाल्गुनी पुजारी, शोभा शर्मा, ममता पारीक, सरिता शर्मा, सोनम जोशी ने पौधारोपण किया।
Related Articles
Check Also
Close
-
मानवता हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटनAugust 22, 2024