देश

क्षेत्रीय कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा वाहन रैली

श्रीमाधोपुर। कस्बे मे सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव’ “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा वाहन रैली क्षेत्रिय सरकारी कर्मचारियों के द्वारा निकाली गई जिसे उपखंड अधिकारी अनिल कुमार एवं नगर पालिका ईओ छगनलाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा वाहन रेली पंचायत समिति परिसर से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो से गुजरी। तिरंगा वाहन रैली का बाजार में जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। तिरंगा वाहन रैली शहर के रैली स्टेशन रोड, रींगस बाजार, खंडेला बाजार, गौशाला बाजार से गुजरती हुई गणेश मंदिर के पास पहुंची। जहा पर उपखंड अधिकारी ने क्षेत्रिय अधिकारियों व कर्मचारियों को हर घर तिरंगा फहराने एवं तिरंगे का सम्मान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान तहसीलदार जगदीश प्रसाद बेरवा, सीबीईओ विनोद शर्मा, शशिकांत शर्मा, महावीर प्रसाद खर्रा सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने रैली में हिस्सा लिया।

रिपोर्ट :- रविकांत अग्रवाल, श्रीमाधोपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}