शिक्षामनोरंजन

एडवेंचर शिविर से लौटने पर स्काउट, गाइड, रेंजर का किया स्वागत

रींगस। राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ रींगस के स्काउट, गाइड ,रोवर रेंजर के माउंट आबू में एडवेंचर कैंप से लौटने पर स्काउट भवन में माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। संघ सचिव विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि 21 से 26 जुलाई तक प्रताप ओपन रोवर क्रू के रोवर लीडर सुभाष देवंदा एवं वेदांत गुरुकुल पब्लिक स्कूल के स्काउट मास्टर कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व 23 सदस्य दल माउंट आबू में आयोजित एडवेंचर कैंप में अनेक सहायक गतिविधियां जैसे कोधरा बांध, नक्की झील, टोड रॉक, सनसेट पॉइंट का भ्रमण, रॉक क्लाइंबिंग, गुफा से गुजरना, ट्रैकिंग विद क्लाउड, शांति शिखर पॉइंट, जिप लाइन इत्यादि गतिविधियों में हिस्सा लिया। शिविर संचालक जितेंद्र भाटी के सानिध्य में यह कैंप आयोजित किया गया। रींगस के रोवर, स्काउट ने पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया व राज्य मुख्यालय से प्राप्त निर्देश की पालना करते हुए प्रशिक्षण केन्द्र पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण सुरक्षित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}